Delhi Metro बना अश्लीलता का अड्डा! स्टेशन पर खड़ी लड़की के सामने मास्टरबेट करने लगा शख्स और फिर...

Delhi Metro

Delhi Metro Viral: दिल्ली मेट्रो में आए दिन नए-नए वीडियो सामने आते रहेत है। कभी किसी के स्टंट के तो कभी किसी के मारपीट के वीडियो अकसल सोशल मीडिया पर देखने को मिलते है। एक बार फिर से दिल्ली मेट्रो अपनी गंदी हरकत के वजह से बदनाम हो रही है।

दरअसल, दिल्ली मेट्रो में एक लड़की के सामने मास्टरबेशन (हस्त मैथुन) करने वाले एक शख्स को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है । आरोपी का नाम शिवम शर्मा (23) बताया जोकि बेगमपुर का रहने वाला है और एक दवा कंपनी में मार्केटिंग विभाग में काम करता है।

शिकायत के मुताबिक बीते 7 अगस्त को तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन से मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से एक लड़की मेट्रो में बैठी थी। पीड़िता मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर जैसे ही उतरी और प्लेटफार्म नंबर एक पर अपने दोस्त का इंतजार करने लगी। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ा एक लड़का उसे देखकर मास्टरबेशन और अश्लील हरकत करने लगा जिसे देख वह काफी असहज महसूस करने लगी।

इस बात की जानकारी जब पीड़ित लड़की ने CISF को दी तो फौरन सीआईएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे इतने में आरोपी भी मेट्रो में बैठकर वहां से फरार हो गया लेकिन पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज चेक कि तो उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यात्रियों से निवेदन करते हुए कहा है कि DMRC परिसर सीसीटीवी की निगरानी में है और यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा करते समय जिम्मेदारी से व्यवहार करें।

Read more about: delhi metro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X