..................... Man books entire show of Sultan to impress wife - Hindi Filmibeat

हद ही हो गई.... पत्नी को करना है खुश.. तो 'सुल्तान' का पूरा शो कर लिया BOOK

By Neeti

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सुल्तान' रिलीज हो चुकी है। फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले हैं और दर्शकों को भी फिल्म बहुत पसंद आ रही है। बता दें, सुल्तान का फैंस को कितना इंतजार था, यह आपको बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से अंदाजा मिल जाएगा। सुल्तान 2 दिनों में 73 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

Sultan

बहरहाल, सुल्तान की बात करें तो सलमान खान का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। और इसी क्रेज की खातिर फैंस कुछ से कुछ कर बैठते हैं। ऐसा ही अजूबा इस बार भी हुआ है।

[फिल्म ब्लॉकबस्टर क्या हुई.. सीक्वल की प्लानिंग भी शुरू.. 'सुल्तान- 2']

रिपोर्ट्स के अनुसार, एक आदमी ने अपनी पत्नी को खुश करने के लिए सुल्तान के पूरे शो को बुक कर लिया। जी हां, सिनेमा हॉल का एक पूरा शो.. शंकर मुसाफिर नाम का यह आदमी हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर का रहने वाला है। जिसके सिनेमाघर के पूरे 120 सीट की एडवांस बुकिंग कर ली थी.. फिल्म रिलीज के एक दिन पहले।

[इस स्टार क्रिकेटर की ख्वाहिश.. 'सलमान खान ही मेरी बॉयोपिक करें....']

बता दें, इनकी पत्नी सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं। लिहाजा, शंकर ने अपनी पत्नी को खुश करने का ऐसा प्लान बनाया। हमम्मम.. कोई शक नहीं कि बॉलीवुड फैंस ही इस तरह की हरकत कर सकते हैं। खैर, ईद पर सलमान खान की फिल्म रिलीज होगी, तो कुछ ना कुछ अलग तो होना ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X