डॉन के देश छोड़कर भागते ही बॉलीवुड से गायब हुईं ये हसीना, टॉपलेस फोटोशूट से मचाया था खूब बवाल

90 के दशक में आई फिल्म 'घातक' की अभिनेत्री को हर कोई जानता है. सबसे कंट्रोवर्सी अल अभिनेत्री ममता कुलकर्णी आज 51 साल की हो गई है. कम उम्र में मॉडलिंग और एक्टिंग शेयर नाम कमाने वाली ममता फिल्मों से ज्यादा अपने बोल्ड लुक के कारण सुर्खियों में रही है.
कभी टॉपलेस होकर मैगजीन कवर से सुर्खियां बटोरी तो कभी छोटा राजन की धमकियों से फिल्में पाने पर. ममता कुलकर्णी राजकुमार संतोषी की फिल्म घातक के गाने में नजर आई थी. घातक के बाद राजकुमार ने फिल्म चाइना गेट में ममता को कास्ट किया था. शूटिंग शुरू होने के कुछ दिनों बाद ही संतोष ने उन्हें फिल्म से निकालना चाहा वजह थी ममता का अनप्रोफेशनल बर्ताव. जैसे ही उन्हें फिल्म से निकाला गया तो राजकुमार को अंडरवर्ल्ड डॉन से धमकी भरे फोन कॉल आने लगे. धमकी मिलने के बाद ममता को ही फिल्म में बतौर हीरोइन रखा गया.
फिल्म फ्लॉप होने के बाद ममता ने एक इंटरव्यू देकर हर किसी को हैरान कर दिया था. उन्होंने डायरेक्टर राजकुमार संतोषी पर सेक्सुअल फेवर मांगने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके ज्यादातर सीन फिल्म से हटा दिए गए हैं. वही डायरेक्टर के कहने पर उन्हें कई फिल्मों से निकाला गया है. विवादित बयान और छोटा राजन के देश छोड़कर भागने के बाद ममता को फिल्में मिलना बंद हो गई थी.
ममता कुलकर्णी की आखिरी फिल्म 2002 में रिलीज हुई थी. 13 सालों तक ममता इंडस्ट्री से गायब रही. खबरें तो यह भी आई थी कि ममता डॉन विक्की गोस्वामी से शादी कर केन्या में बस चुकी है. लेकिन 2013 में उनकी तस्वीरें फिर से सुर्खियां बटोरने लगी थी.
2013 में उनकी एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें ममता कुलकर्णी साध्वी के रूप में नजर आ रही थी. बताया जाता है कि उन्होंने विक्की गोस्वामी से शादी की और बाद में अध्यात्मिक राह पर चली गई. लेकिन इन सभी खबरों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि वह अध्यात्मिक रहा पर चल पड़ी है. उन्होंने अपनी शादी की खबरों का भी खंडन किया है. 2013 में ही इनकी बुक ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए योगिनी लॉन्च हुई थी. 2016 में ममता का नाम दो हजार करोड रुपए के इंटरनेशनल ड्रग रैकेट में आया था, जिसके बाद से ही वह फरार है. 2017 में कोर्ट ने भगोड़ा घोषित करते हुए इनकी संपत्ति जप्त कर चुकी है.
बता दे कि नब्बे के दशक में ममता कुलकर्णी का एक गाना काफी हिट हुआ था, जो आज भी कहीं ना कहीं लोगों के दिलों में बसा हुआ है. फिल्म 'घातक' के आइटम नंबर 'कोई जाए तो ले जाए मेरी लाख दुआएं पाए'गाने से ममता कुलकर्णी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. बता दे कि ममता कुलकर्णी सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म करण अर्जुन में भी नजर आई थी. उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्में की है , जो सफल और असफल दोनों तरह की फिल्में है. ममता आमिर खान, शाहरुख खान, सैफ अली खान, गोविंदा, सनी देओल, जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी है.


Click it and Unblock the Notifications