9 महीने का इतना बड़ा बेबी बंप लेकर जमीन पर उल्टी लेटी ये हसीना, लोगों ने लगा दी क्लास- अरे बच्चा दब जाएगा...

इन्फ्लुएंसर मालविका सितलानी बहुत जल्द अपने पहले बच्चे को जन्म देने हैं। ये हसीना इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी और बेबी बंप को जमकर इंजॉय कर रही है। मालिका ने एक से बढ़कर एक शानदार फोटोशूट कराए हैं जिन्हें उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर भी किया है। अब एक बार फिर से हसीना ने अपना हद से ज्यादा बोल्द मैटरनिटी फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर ड्रॉप की हैं।
उन्होंने अपने बेयर बेबी बंप फोटोशूट से खुद की स्टनिंग फोटो शेयर की हैं, जो बेहद प्यारी हैं। मालविका को फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' में सहायक अभिनेत्री के रूप में देखा गया था। इसके अलावा, उन्हें भारत के कुछ टॉप के इन्फ्लुएंसर फैशन ब्लॉगर्स में गिना जाता है। वह अपने फैंस को नए फैशन, स्टाइलिंग और ब्यूटी प्रोडक्ट की जानकारी से अपडेट करती रहती हैं।
मालविका के लेटेस्ट फोटोशूट की बात करें तो इस दौरान बिकिनी लुक पर ने कैरी किए दिखाई दे रही हैं। मालविका एक तस्वीर में फर्श पर पेट के बल लेटी दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बताया है कि पिछले 7 महीनों से वो इस पोजिशन में नहीं सोई है जबकि उनका बहुत मन कर रहा है। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में तमाम महिलाएं अपने प्रेग्नेंसी अनुभव भी शेयर कर रहे हैं।
20 अप्रैल 2023 को अपने इंस्टा हैंडल पर मालविका सितलानी ने अपने लेटेस्ट फ्लोरल-थीम वाले मैटरनिटी फोटोशूट से कुछ तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में वह अपने न्यूड बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। उन्होंने लहराते बालों, सटल मेकअप, न्यूड लिप्स और फूलों के गुलदस्ते से अपने लुक को पूरा किया था। प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "वह पूरी महिला है।"
16 नवंबर 2022 को मालविका सितलानी ने अपने इंस्टा अकाउंट से प्रेग्नेंसी की खबर की घोषणा की थी। उन्होंने लैसी बिकिनी पहने और बेबी बंप को सहलाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की थी। वाकई में वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ ही, उन्होंने बताया था कि उनका बच्चा जल्द ही आ रहा है और उन्होंने लिखा था कि वह और उनके पति अखिल आर्यन कुछ समय से थोड़ा राज़ रख रहे हैं।
आपको बता दें कि मालविका ने 10 साल तक डेटिंग करने के बाद अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और 'आईओएन' एनर्जी के को-फाउंडर अखिल आर्यन के साथ शादी कर ली थी। उन्होंने 17 मार्च 2020 को अपने करीबियों के बीच एक कोर्ट मैरिज की थी।


Click it and Unblock the Notifications