..................... मल्लिका को देखकर सांड भड़का Bull behind Mallika - Hindi Filmibeat

मल्लिका को देखकर सांड भड़का

By Staff

मंगलवार, 23 अक्टूबरः सेक्सी मल्लिका शेरावत के जलवे देखकर न सिर्फ जवान, बुढे और बच्चों के दिलों में हलचल मच जाती है बल्कि सांड भी उसकी हसीन काया को देखकर भड़क जाते हैं. विश्वास न हो तो अगली और पगली के सेट पर मौजूद प्रत्यक्ष गवाह इस बात की गवाही दे देंगे.

बताया जाता है कि फिल्म की शूटिंग में मल्लिका और रणवीर शेणाय का स्कूटर पर एक सीन लिया जा रहा था. मलिका पहली बार स्कूटर पर सीन दे रही थी और उसे जोर-जोर से चिल्लाना था. वह जैसे ही चिल्लाई तो पास ही खड़े एक सांड का ध्यान मल्लिका की ओर चला गया. बस फिर क्या था, न जाने सांड को अगली- पगली मल्लिका को देखकर क्या धुन सवार हो गई कि उसने उसकी तरफ तेजी से दौड लगा दी. बेचारी मल्लिका अपने इस आशिक सांड को अपनी तरफ दौड़ता देखकर बुरी तरह घबरा गई और हाथ हिला हिलाकर सांड से बचाने की गुजारिश करने लगी. उस समय मौजूद यूनिट के अन्य सदस्य और स्वयं रणवीर को भी समझ में नही आया कि क्या किया जाए. सब यही सोच रहे थे कि अब मल्लिका का क्या होगा तभी सांड को अचानक न जाने क्या सूझा कि वह फिर रुक गया और मलिका की जान में जान आ गई.

हालांकि न तो मल्लिका ने लाल रंग के कपड़े पहने थे और न ही अन्य लोगो ने, लेकिन स्कूटर का रंग जरुर लाल था. वो तो अच्छा हुआ सांड भड़कने के बाद शांत भी हो गया वरना मल्लिका का क्या होता, भगवान ही मालिक है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X