जलेबी बाई मल्लिका देंगी मुन्नी मलाइका को टक्कर
खबर आई है कि जलेबी बाई मल्लिका शेहरावत अब दबंग के तमिल वर्सन ओस्ती में मुन्नी बन अपनी अदाओं से सबको मदहोश करेंगी। ओस्ती फिल्म हिन्दी दबंग का तमिल वर्जन बनया जा रहा है एस धारानी डायरेक्ट करने वाले हैं। साथ ही इसमें तमिल एक्टर सिलामबरसन (सिम्बू) सलमान खान और ऋचा गंगोपाध्याय सोनाक्षी सिन्हा वाला कैरेक्टर प्लें करेंगे।
फिल्म के कलाकार सिम्बू ने बताया है कि, ये सच है कि मल्लिका इस फिल्म में मुन्नी डांस कर रही हैं। इससे पहले हमने इस डांस के लिए कैटरीना कैफ, मलाइका और विद्या बालन से भी बात की थी लेकिन डेट क्लैश हो जाने से मल्लिका को फाइनल कर लिया गया है।
इससे पहले मल्लिका ने कॉलीवुड में कमल हसन की फिल्म दशावतारम में काम किया था। मुन्नी डांस के लिए कैट को 2.5 करोड़ रूपये भी दिये जाने की बात फाइनल हो चुकी थी लेकिन कैट आभी काफी व्यस्त चल रही हैं जिसके चलते मलिल्का को इस गाने के लिए फाइनल किया गया है।
बॉलीवुड में मल्लिका वैसे ही अपने हॉटलुक के लिए काफी फेमस है, देखने वाली बात यह रहेगी कि मल्लिका, मुन्नी मलाइका की जगह ले पाती हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications