मल्लिका पर चढ़ा हॉलिवुड का जादू
हॉलिवुड की फिल्म 'हिस्स" में काम करने के बाद बॉलिवुड की सेक्सी अदाकारा मल्लिका शेरावत के भाव काफी बढ़ गए हैं। तभी तो उन्होंने 'सिंह इज़ किंग" और 'वेलकम" जैसी फिल्मों के निर्देशक अनीस बज्मी की फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया। बज्मी ने उन्हें अपनी आगामी फिल्म 'नो प्रॉब्लम" में एक छोटा-सा रोल ऑफर किया था जिसके लिए मल्लिका ने मना कर दिया।
अनीस इस बात से काफी आहत हैं। उन्हें ऐसी उम्मीद नहीं थी कि मल्लिका उन्हें मना कर देगी। दरअसल अनीस ने
मल्लिका को 'वेलकम" में उस समय अवसर दिया था जब उन्हें काम की खासी जरूरत थी। इस समय मल्लिका को हॉलीवुड में नई पहचान मिली है
और उनका ज्यादातर समय वहीं गुजर रहा है। मल्लिका को लगता है कि 'हिस्स" प्रदर्शित होने के बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिल सकती है। ऐसे में वे बॉलीवुड की फिल्म में भला छोटा रोल क्यों करेंगी। सही है मल्लिका.. लेकिन ज़रा संभल कर कहीं ऐसा न हो कि हॉलिवुड के चक्कर में बॉलिवुड से भी हाथ धोने पड़ जाए।


Click it and Unblock the Notifications