मलाइका की नकल करने में जुटी मल्लिका

आज वो ही मलाइका को आयडल वोमेन कह रही हैं। दरअसल इसके पीछे कारण ये है कि मल्लिका खुद मलाइका बनने के चक्कर में हैं। इसलिए कोई उन्हें कुछ ना कहें इसके लिए उन्होंनें मलाइका के कसीदे पढ़ना शुरू कर दिया है।
आपको बता दें कि मल्लिका शेरावत तमिल भाषा में बनने वाली फिल्म दबंग में मलाइका वाला आयटम सांग मल्लिका शेरावत करने जा रही है। दबंग के तमिल वर्जन को एस धारानी डायरेक्ट करने वाले हैं।
साथ ही इसमें तमिल एक्टर सिलामबरसन सिम्बू, सलमान खान और ऋचा गंगोपाध्याय, सोनाक्षी सिन्हा वाला किरदार निभायेगें। फिल्म के कलाकार सिम्बू ने बताया है कि, ये सच है कि मल्लिका इस फिल्म में मुन्नी डांस कर रही हैं। इससे पहले हमने इस डांस के लिए कैटरीना कैफ, मलाइका और विद्या बालन से भी बात की थी लेकिन डेट क्लैश हो जाने से मल्लिका को फाइनल कर लिया गया है। खैर देखना दिलचस्प मल्लिका का मुन्नी अंदाज कितनों को लुभाता है,क्योंकि मलाइका बनीं मुन्नी करोड़ो का दिल चुरा चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications