मल्लिका ने कंगना से किया हॉलीवुड ले जाने का वादा

मल्लिका के करीबी दोस्त के मुताबिक कंगना काफी समय से हॉलीवुड में जाने की इच्छा रखती हैं। उनकी इसी इच्छा को पूरी करने के प्रयास किये मल्लिका ने और उनके साथ बैठकर अपने अनुभव बांटे। यही नहीं मल्लिका ने कंगना को हॉलीवुड फिल्मों में काम दिलाने का वादा तक कर डाला। उन्होंने कहा कि हॉलीवुड के कई निर्देशक, निर्माता से उनके अच्छे संपर्क हैं और वो उनसे कंगना के लिए बात करेंगी। मिड डे ने इस संबंध में एक खबर प्रकाशित की है। खबर के मुताबिक मल्लिका मानती हैं कि कंगना को एक बार वैश्विक पटल पर अपनी किसमत जरूर आजमानी चाहिये।
चलिये हम आपको यह भी बताते चलें कि मल्लिका ने ये टिप्स कंगना को कहां और कब दीं। असल में दोनों अपनी आने वाली फिल्म डबल धमाल के लिए साथ काम कर रही हैं। बस शूटिंग के बीच टाइम मिला और दोनों साथ बैठ गईं और शुरू हो गई हॉलीवुड की चर्चा। अब हॉलीवुड में जाने के लालच में कंगना ने मल्लिका को अपनी बर्थडे पार्टी तक का न्योता दे डाला।


Click it and Unblock the Notifications