मलिका को देखकर सांड भडका
सैक्सी मलिका शेरावत के जलवे देखकर न सिर्फ जवान, बुढउ और बच्चों के दिलों में हलचल मच जाती है बल्कि सांड भी उसकी हसीन काया को देखकर भडक जाते हैं. विश्वास न हो तो अगली और पगली के सेट पर मौजूद प्रत्यक्ष गवाह इस बात की गवाही दे देंगे.
बताया जाता है कि फिल्म की शूटिंग में मलिका और रणवीर शेणाय का स्कूटर पर एक सीन लिया जा रहा था. मलिका पहली बार स्कूटर पर सीन दे रही थी और उसे जोर जोर से चिल्लाना था. वह जैसे ही चिल्लाई तो पास ही में खडे एक सांड का ध्यान मलिका पर चला गया.
बस फिर क्या था, न जाने सांड को अगली पगली मलिका को देखकर क्या धुन सवार हो गई कि उसने मलिका की तरफ तेजी से दौड लगा दी. बेचारी मलिका अपने इस आशिक सांड को अपनी तरफ दौडता देखकर बुरी तरह घबरा गई और हाथ हिला हिलाकर सांड से बचाने की गुजारिश करने लगी. उस समय मौजूद यूनिट के अन्य सदस्य और स्वयं रणवीर को भी समझ में नही आया कि क्या किया जाये और सांड को कैसे रोका जाये.
सब यही सोच रहे थे कि अब मलिका का बैंड बजने ही वाला है. लेकिन उस सांड को अचानक न जाने क्या सूझा कि वह फिर रुक गया और मलिका की जान में जान आ गई.
हालांकि न तो मलिका ने लाल रंग के कपडे पहने थे और नही अन्य लोगो ने. लेकिन स्कूटर का रंग जरुर लाल था. वो तो अच्छा हुआ सांड भडकने के बाद शांत भी हो गया वरना मलिका की इज्जत का क्या होता, भगवान ही मालिक है.


Click it and Unblock the Notifications