अब भंवरी देवी बनने की तैयारी में हैं जलेबी बाई

By Belal Jafri

जब मामला गरम और विषय रोचक हो तो भला बॉलीवुड कैसे फिल्म बनाने से चूक सकता है। बीते कई दिनों से चर्चा में चल रहे राजस्थान के भंवरी देवी मर्डर केस के ऊपर अब बॉलीवुड के कई प्रोडक्शन हाउस फिल्म बनाने के बारे में सोंच रहे हैं। आजकल बॉलीवुड में ये सवाल गरमाया है की आखिर कौन होगी भंवरी? इस समय बॉलीवुड के कई निर्माता निर्देशक अपनी फिल्म में भंवरी के रोल के लिए लीड अभिनेत्री को ढूंढने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी में जुट गए हैं।

आपको बताते चलें की एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस में काफी दिनों तक बतौर निर्देशक काम कर चुके निखिल टांक ने, राजस्थान की मशहूर लोकगायिका और नर्स भंवरी देवी के हत्याकांड पर फिल्म बनाने की योजना बनाई है। जिसमें वो भंवरी देवी की भूमिका के लिए कई हीरोइनों के नामों पर विचार कर रहे हैं,जिनमें मल्लिका शेरावत, प्रियंका चोपड़ा, बिपाशा बसु, कंगना रानौत और जैकलिन फर्नांडिस आदि शीर्ष पर हैं। ज्ञात हो की अभी किसी भी हीरोइन का नाम फाइनल नहीं हुआ है।

बॉलीवुड से जुड़े सूत्रों की माने तो इस फिल्म में बतौर अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का पलड़ा भारी है। कारण बताते हुए सूत्रों ने कहा की इस फिल्म की सबसे महत्त्वपूर्ण बात ये है की फिल्म की अभिनेत्री भंवरी जैसी हो ऐसे में मल्लिका को ये फिल्म मिलने की संभावना ज्यादा है क्यूंकि मल्लिका का व्यक्तित्त्व भी राजस्थानी महिला से मिलता जुलता है जिससे वो भंवरी का किरदार बखूभी निभा सकेंगी, वहीं फिल्म का निर्देशक निखिल टांक का भी यही कहना है कि अगर मल्लिका इस रोल को करने के लिए मान जातीं हैं तो इससे अच्छी बात और कुछ हो भी नहीं सकती।

निखिल का मानना है कि दर्शक वर्ग में मल्लिका के साथ इमरान हाश्मी की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है और ये एक जबरदस्त हिट जोड़ी मानी जाती है। फिल्म के लिए वो इसी जोड़ी को फाईनल कर रहे हैं। लेकिन अगर इस फिल्म के लिए इमरान से तारीखें नहीं मिलती हैं, तो उनकी जगह पर बॉलीवुड के एक और हॉट स्टार रणदीप हुड्डा को लिया जा सकता है।

अब सोंचने वाली बात ये है कि मल्लिका को अपना अभिनय दिखाने का इससे अच्छा मौका नहीं मिल सकता। वैसे भी आजकल वो या तो आईटम नंबर करती दिखाई दे रही है या फिर छोटे मोटे रोल। इस फिल्म में भंवरी के रोल को कर के मल्लिका ये साबित कर सकती है कि उनको भी एक्टिंग आती है,और उनके अभिनय में भी दम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X