मलिका के लिए भी कुछ भी करेगा
मलिका शेरावत में न जाने क्या जादू है कि वह फिल्म के निर्माता, निर्देशक और हीरो से लेकर सभी को अपनी उंगलियों में नचाती है और जो उसके इशारे पर नाचने को तैयार नही होता समझिये उसकी छुट्टी तय है. यही हाल फौज में मौज के निर्देशक मुरली नागेवेली का हुआ.
मलिका इस फिल्म की हीरोइन है लेकिन वह मुरली से तब नाराज हो गई जब उसने मलिका की अनापशनाप और खर्चीली मांगे मानने से मना कर दिया. बस फिर क्या था मलिका ने फिल्म में कीडे निकालने शुरु कर दिये और कहा कि फिल्म अच्छी नही बनी है और इसे दुबारा बनाया जाये.
मलिका की दीवानगी में डूबे निर्माता रवि वालिया को भी मलिका की बात सही लगी और फिल्म का निर्देशक बदलकर संजय छेल को लिया और फिल्म की वापस शूटिंग की जा रही है. फिल्म में परेश रावल और राजपाल यादव भी हैं और इनसे दुबारा तारीखें मांगी जा रही है.
यानि कि मुश्किलें तो बहुत आ रही हैं लेकिन निर्माता को सब कुछ मंजूर है, आखिर अपनी चहेती हीरोइन के लिए वह कुछ भी करेगा.


Click it and Unblock the Notifications