बेरोजगार है मल्लिका शेरावत!

By Priya Srivastava

Mallika Sherawat
हरियाणा के एक छोटे से गांव से मुंबई आकर मल्लिका शेरावत ने जिस तरह से बॉलीवुड में अपनी धूम मचा रखी है, वैसे बहुत कम देखने को मिलता है।पहली फिल्म ख्वाहिश में डेढ़ दर्जन से ज्यादा चुंबनों के कारण अचानक मल्लिका चर्चाओं में आयी थीं। उसके बाद जिस तरह से महेश भट्ट की मर्डर में मल्लिका ने सनसनीखेज अंग प्रदर्शन किया, वह तो लाजवाब ही कहा जायेगा।

वास्तव में मल्लिका का वह अंदाज का वह अंदाज आज तक खुद उनकी किसी दूसरी फिल्म में भी नजर नहीं आया। मर्डर हालांकि मल्लिका सनसनीखेज अंदाज के लिए याद की जाती है। लेकिन उस फिल्म मे उनके अभिनय से इनकार नहीं किया जा सकता। मलिल्का के पास हुनर भले ही बहुत ज्यादा न हो, लेकिन उनके पास जो हुस्न हैं, वह लाजवाब है।

उन्होंने जिस तरह से सनसनीखेज अंग प्रदर्शन किया था, उसके बल पर उन्हें लगने लगा था कि वह बहुत जल्दी सभी को पीछे छोड़ जायेंगी। लेकिन किस्मत ने मल्लिका का ज्यादा साथ नहीं दिया। लगभग तीन साल पहले अनीस बज्मी ने वेलकम में मलिल्का को छोटा सा किरदार दिया और अपने ग्लैमर के कारण वह उसमें सफल भी रहीं। लेकिन उसके बाद से किसी ने मल्लिका को अवसर नहीं दिया।

उनकी पिछली फिल्म हिस्स बॉलीवुड में बुरी तरह फिस्स हो गयी। कहा जा रहा है कि महज फिल्मों में अपनी उपस्थिति बनाये रखने के इरादे हे अब वह हॉलीवुड में बसने की सोच रही हैं। लगातार वह वहां के लोगों से मेलजोल बढ़ा रही हैं। लेकिन अभी तक उनके द्वारा किसी हॉलीवुड फिल्म साइन करने की खबर नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X