हंगामा मचे इसलिए ही तो मल्लिका ने पहनीं बिकनी

इन दिनों न्यूज पेपरों और इंटरनेट पर मल्लिका चर्चा में है क्योंकि वो अपनी आने वाली फिल्म डबल धमाल में बिकनी पहने नजर आने वाली है। अब कोई ये बताये कि मल्लिका कोई पहली बार तो नहीं है जो फिल्मी पर्दे पर बिकनी पहने नजर आयेंगी। अपनी पहली फिल्म ख्वाहिश से ही लोगों के बीच में अपनी हॉट पहचान बनाने वाली रीमा लांबा उर्फ मल्लिका शेरावत ने मर्डर फिल्म में जमकर अंग प्रदर्शन किया था।
और तो और उन्होंने एक -दो नहीं बल्कि कई इंटिमेट और किसिंग सी्स दिये थे। फिल्म की कहानी और संगीत ने जितना लोगों को लूटा था उससे कही ज्यादा फिल्म की कामयाबी में मल्लिका के बिंदासपन का हाथ था।
जहां ख्वाहिश की मल्लिका पर्दे पर अपने हीरो को 17 चुंबन देती है, अपने पार्टनर के लिए दुकान से कंडोम खरीदती हैं वहीं मर्डर की मल्लिका अपने पति के होते हुए अपने प्रेमी के साथ हमबिस्तर होती है । तो अगर वही मल्लिका अगर डबल धमाल में बिकनी पहन कर लोगों के सामने आ रही है तो इसमें इतना हंगामा मचाने की क्या जरूरत है क्योंकि उनका तो कांम ही है अपने हॉट और सेक्सी लुक से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना।
;

Click it and Unblock the Notifications