..................... Mallika Sherawat in dance reality show | कलर्स के डांस रिएलिटी शो में मल्लिका शेरावत - Hindi Filmibeat

कलर्स के डांस रिएलिटी शो में मल्लिका शेरावत

By Jaya Nigam

खबर है कि माधुरी दीक्षित का मुकाबला अब जहरीली नागिन से होने वाला है। यह किस्सा किसी रिएलिटी शो का नहीं बल्कि टीवी स्क्रीन की असली भिड़ंत का है। फर्क सिर्फ इतना है कि यह जहरीली नागिन बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत हैं। हिस्स के बाद से अब तक मल्लिका का नाम सुनने में नहीं आया था लेकिन अब बहुत जल्द वह छोटे पर्दे के जरिए आपके घर पर रोज दर्शन देंगी।

कलर्स चैनल अपने डांस रिएलिटी शो चक धूम-धूम में मल्लिका को बतौर जज लाने वाला है। इसके लिए मल्लिका ने छोटी-मोटी रकम भी नहीं वसूली है। हिस्स फिल्म से इंटरनेशनल ब्रांड बनी मल्लिका ने हर एपिसोड के लिए 45 लाख वसूले हैं। खैर मेहनताना तो उनका अच्छा खासा है तो क्या कलर्स बच्चों के इस शो में इस मसालेदार सेलेब्रिटी को लाकर सिर्फ प्रतियोगिंयों के डांस का फैसला ही कराएगा। ये बात तो कुछ हजम नहीं होती।

सोनी के झलक दिखला जा में बतौर जज माधुरी दीक्षित अमेरिका से पधारी हैं। तो उनसे होड़ लेने के लिए भारत की इंटरनेशनल एक्ट्रेस मल्लिका भी छोटे पर्दे पर उतर रही हैं। ये देखना काफी रोमांचक होगा कि मल्लिका और माधुरी की इस टक्कर में जीत किसकी होगी। वैसे मल्लिका की हिसस् ने पिछली बार जॉन और रामू के पसीने छुड़ा दिए। याद है ना हिस्स, जॉन की झूठा ही सही और रामू की रक्तचरित्र भाग 1 दोनों पर ही भारी पड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X