..................... Mallika Sherawat challenges Katrina Kaif and Malaika Arora | मु्न्नी-शीला पर भारी पड़ेगी शालू : मल्लिका शेरावत - Hindi Filmibeat

मु्न्नी-शीला पर भारी पड़ेगी शालू : मल्लिका शेरावत

Mallika Sherawat
बीता साल बॉलीवुड को आईटम नंबर की वापसी कर गया है, जिसके चलते फिल्में बाद में बन रही है और आईटम नंबर को पहले हिट कराने कवायद बढ़ गई है। जहां लोग अभी भी मुन्नी और शीला के ठुमकों पर झूम रहे है वहीं इस साल भी फिल्मों में रजिया और शालू को पेश किया जा रहा है। फिल्म थैक्यू में रजिया ने तो कोई कमाल नहीं किया लेकिन यशराज की आने वाली फिल्म का शालू आईटम नंबर का दावा है कि वो मुन्नी और शीला को पछाड़ देगी।

ये दावा किया है बॉलीवुड की हॉट बेब मल्लिका शेरावत ने, यशराज की एक फिल्म के आइटम सांग में मल्लिका शेरावत मलाइका आरोड़ा और कैटरीना कैफ को चुनौती देती नजर आएंगी। मल्लिका पर फिल्माए गए इस गाने के बोल हैं, "मुन्नी भी मानी और शीला भी मानी, शालू के ठुमके की दुनिया दीवानी।"

खबर है कि मल्लिका पर फिल्माए 'शालू के ठुमके' गाने के नृत्य निर्देशन के लिए फराह खान से सम्पर्क किया गया, जिन्होंने 'मुन्नी' और 'शीला' दोनों का नृत्य निर्देशन किया था। लेकिन उन्होंने यह कहते हुए 'शालू' का नृत्य निर्देशन करने से इंकार कर दिया कि वह केवल करीबी पारिवारिक दोस्तों के लिए ही यह करती हैं।

सूत्रों के अनुसार पहले इस आइटम सांग में 'मुन्नी' और 'शीला' के नाम नहीं थे, लेकिन मल्लिका के कहने पर इन्हें गाने में शामिल किया गया। दरअसल, मल्लिका बॉलीवुड की नम्बर 1 आइटम गर्ल बनाना चाहती हैं। जिसके चलते वो इस तरह के बयान दे रही है। खैर रजिया बन मल्लिका जब गुंडों में फंसी थी तो उनकी पूकार किसी ने नहीं सुनी थी अब देखना दिलचस्प होगा कि वो शालू के ठुमके से वो कितनों को बेचैन कर पाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X