कांस में मल्लिका के साथ होंगे सांप

फिल्म महोत्सव के दौरान ही फिल्मों की रिलीज की तारीख घोषित की जाएगी। इरफान ने महोत्सव में उपस्थित रहने की पुष्टि की है। फिल्म में मल्लिका के अलावा इरफान खान, दिव्या दत्ता और अमेरिकी किरदार अभिनेता जेफ डॉसीट ने अभिनय किया है। वीनस रिकॉर्ड्स एंड टेप्स इस फिल्म का वितरण करेगी। जेनीफर लिंच के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण स्पिलिट इमेज पिक्चर्स के गोविंद मेनन और विक्रम सिंह ने किया है।
मल्लिका की एक और फिल्म 'लव, बराक' का भी महोत्सव में प्रदर्शन होगा। रोमांस से भरी यह हास्यप्रधान फिल्म अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए चलाये गए बराक ओबामा के प्रचार अभियान पर आधारित है। पिछले महीने लास एंजेलिस में इस फिल्म का निर्माण पूरा हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications