मल्लिका ने की ऐश की तारीफ
ऐसा कम ही होता है कि बॉलीवुड में कोई हीरोइन किसी और हीरोइन की तारिफ करे। लेकिन बॉम्बसेल मल्लिका शेरावत ने ऐसा किया वो भी अपनी प्रतिद्धदी ऐश्वर्या राय की तारीफ करके।
हुआ कि युं कि ट्विटर पर किसी ने मल्लिका की तारीफ करते हुए लिखा कि मल्लिका ने ऐश्वर्या को पीछे छोड़ दिया है। मल्लिका ने उस प्रशंसक को लिखा कि ऐश्वर्या बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री है।
लॉस एंजेलिस में सम्मानित नागरिक का सम्मान मिलने के बाद मल्लिका का दिल काफी नरम हो गया है। वे आजकल सभी की तारिफ कर रहीं है। मल्लिका की तारिफ से ऐश को जरूर खुशी हुई होगी क्योकि आज की नायिकाएं उन्हें तो आंटी जी कहकर पुकारने लगीं है।


Click it and Unblock the Notifications