मल्लिका शेरावत अब एक ट्रेडमार्क

लेकिन अब मल्लिका का नाम मुफ्त में इस्तेमाल करने वालों को सतर्क हो जाना चाहिये। मल्लिका ने अपने नाम का ट्रेडमार्क करवा लिया है, यानी कि अब अगर कोई भी मल्लिका के नाम का उपयोग बिना उसकी अनुमति के मुफ्त में करेगा तो उसे कानूनी कार्यवाही का सामना करना पडेगा।
मल्लिका को उस समय गहरा झटका लगा जब फिल्म वेलकम के प्रचार में उसके नाम का उपयोग किया गया। जबकि इसमें मल्लिका ने केवल एक विशेष भूमिका की थी। इसके बाद मल्लिका ने अपने नाम का दुरुपयोग करने से रोकने के लिये अपने नाम का ट्रेडमार्क करवा लिया।
मल्लिका के वकील सुमित अग्रवाल ने बताया कि अपने नाम का ट्रेडमार्क करवाना पश्चिमी देशों में सामान्य बात है और वहां कई हस्तियों ने अपने नाम का ट्रेडमार्क करवा रखा है। अब मल्लिका के नाम और फोटो को अपने उत्पाद के लिये कोई नहीं बेच सकता। इस तरह अब उसके नाम का दुरुपयोग नहीं किया जा सकेगा।
यदि कोई उसके नाम, उसकी व्यक्तिगत जिंदगी और व्यावसाय से संबंधित किसी भी तथ्य का इस्तेमाल करेगा तो यह अवैध होगा. उसके नाम, पोस्टर आदि का उपयोग करने से पहले उससे अनुमति लेनी पडेगी। वैसे मल्लिका बालीवुड की पहली अभिनेत्री बन गई है जिसने अपने नाम का ट्रेडमार्क करवाया है।


Click it and Unblock the Notifications