मल्लिका शेरावत ने किया बिकनी पहनने से इंकार!

धमाल 2 के निर्देशक इंदर कुमार ने मल्लिका को बिकनी पहनने के लिए कई कोशिशें कीं, लेकिन वो राज़ी नहीं हुईं। कई मिन्नतों के बाद मल्लिका राजी भी हुईं तो वो भी सिर्फ कमर से ऊपर के शॉट देने के लिए। जबकि इंदर कुमार मल्लिका की पूरी बॉडी बिकनी में दिखाना चाहते हैं।
हम आपको बता दें कि मल्लिका ने फिल्म साइन करने से पहले यह बात स्पष्ट कह दी थी, कि वो कोई भी शॉट बिकनी में नहीं करेंगी। फिर भी इंदर कुमार जिद कर रहे हैं। निर्देश को जब इसमें सफलता नहीं हांसिल हुई, तो उन्होंने एक अन्य लड़की को मल्लिका की जगह इस्तेमाल कर पीछे से शॉट लिये।
खैर जो भी हो मर्डर जैसी फिल्मों में हॉट सीन देने वाली मल्लिका का बिकनी को इंकार करना शायद ही किसी को हजम होगा, खैर जो भी हो उन्होंने बिकनी को नो तो कह ही दिया है। अब आगे कितनी फिल्मों में वो ऐसे इंकार करती रहेंगी यह तो वही बता सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications