..................... Malaika Arora showed off her charm by wearing an oversized hoodie worth 3.3 lakhs - Hindi Filmibeat

ये क्या, 3.3 लाख की ओवरसाइज़्ड हुडी पहनकर मलाइका अरोड़ा ने दिखाया अपना जलवा, फैंस की बोलती हुई बंद!

Malaika Arora

Malaika Arora: अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा हमेशा ही अपने फैशन सेंस को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। वह 49 साल की उम्र में भी अपनी हॉट अदाओं व फिट बॉडी के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में मलाइका को मुंबई की सड़को पर देखा गया, इस दौरान उन्होंने 3.3 लाख की हुडी पहनी थी। जिसको देखकर फैंस की बोलती बंद हो गई है।

मलाइका अरोड़ा का जलवा-

मलाइका बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं और अपने बेहतरीन स्टाइल स्टेटमेंट से लाखों फैंस को मंत्रमुग्ध करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। 'छैयां छैयां गर्ल' 49 साल की उम्र में भी अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट करने से कभी नहीं कतराती हैं।

फैशनसेंस के लिए हमेशा ही चर्चा में रहने वाली मलाइका के पास एक से बढ़कर एक क्लासी आउ​टफिट्स भी हैं। वह हर बार यूनिक ड्रेसेस में स्पॉट की जाती हैं। अब हाल ही में, मलाइका ने एक ओवरसाइज़्ड हुडी में मानसून फैशन गोल्स दिए।

10 जुलाई 2023 को मलाइका अरोड़ा को मुंबई की सड़कों पर देखा गया, जब वह अपनी कार से बाहर आईं और एक सैलून के अंदर गईं। सामने आए वीडियो में वह व्हाइट स्नीकर्स और एक मैसी हेयरडू के साथ एक ओवरसाइज़्ड हुडी ड्रेस पहने हुए देखी गईं।

उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और ब्लैक सनग्लासेस से पूरा किया था। मलाइका की ओवरसाइज़्ड ड्रेस में फुल स्लीव्स और उस पर मोनोग्राम लोगो बना हुआ था। कुछ रिसर्च करने पर हमने पाया कि यह ड्रेस शानदार लेबल 'क्रिश्चियन डायर' की थी और इसकी कीमत 3,32,861 रुपए है।

सोशल मीडिया पर हर तरफ मलाइका की इस हुडी को लेकर चर्चा जोरो पर हो रही हैं। बैसे ऐसा पहली बार नहीं है कि मलाइका के कपड़े ऐसे चर्चा का विषय बने हो, हर बार अभिनेत्री कुछ ऐसा पहनती हैं जो कि लोगों को खास पसंद आता है। फिटनेस क्वीन कही जाने वाली मलाइका का सोशल मीडिया पर हमेशा ही दबदबा बना रहता है।

Read more about: malaika arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X