..................... Malaika Arora showed her beauty wearing a beautiful dress Amidst news of breakup With Arjun Kapoor - Hindi Filmibeat

ब्रेकअप की खबरों के बीच रिवीलिंग ड्रेस में Malaika Arora ने ढाया कहर, फिटनेस देख लोगों के उड़े होश

Malaika Arora

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा आए दिन लाइम लाइट में आ जाती हैं, कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर। लेकिन जब जब मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) किसी पार्टी, किसी इवेंट या किसी दूसरे काम से बाहर निकलती हैं उनके हुस्न और उनके स्टाइल के चर्चें जरुर होते हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा एक इवेंट का हिस्सा बनी। इस इवेंट में अभिनेत्री की खूबसूरती देख लोगों के होश उड़ गए।

मलाइका अरोड़ा का बोल्ड अवतार-

इस बात से कोई भी अंजान नहीं है कि जहां भी मलाइका अरोड़ा पहुंची हैं वहां हर कोई मलाइका की ही बातें करता है। जाहिर है कि इस उम्र में भी अभिनेत्री ने खुद को इतना फिट रखा है कि देखने वाले देखते ही रह जाते हैं।

मलाइका अरोड़ा हाल ही में एक इवेंट में नजर आईं और वहां पर मौजूद लोगों की नजरें उन पर टिक गईं। मलाइका अरोड़ा ने काफी रिवीलिंग ड्रेस पहनी हुई थी और जमकर बोल्ड पोज दिए। मलाइका अरोड़ा के कर्वी फिगर ने फैंस का ध्यान खींचा है।

अब इंटरनेट पर मलाइका अरोड़ा की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। मलाइका अरोड़ा की नई तस्वीरों पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। साथ ही मलाइका की खूबसूरती की तारीफ करते फैंस थक नहीं रहे हैं।

ब्रेकअप की खबरों की बीच मलाइका का अंदाज-

बैसे तो मलाइका अरोड़ा हर दिन ही लाइमलाइट में रहती हैं। परंतु जब से अभिनेता अर्जुन कपूर संग मलाइका अरोड़ा की ब्रेकअप की खबरें तेज हुई है तब से हर दिन मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइल को लेकर खबरों में रही हैं। पिछले दिन मलाइका का ट्रेडिशनल लुक काफी वायरल हुआ और फैंस ने उनके उस लुक को भी काफी पसंद किया। और अब मलाइका का ये बोल्ड अवतार भी हर किसी को पसंद आ रहा है। अरबाज खान की एक्स पत्नी मलाइका अरोड़ा अपने हुस्न का जलावा दिखाने का कभी भी कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं।

Read more about: malaika arora arjun kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X