अर्जुन कपूर से 'अप्रैल' में शादी की बात पर मलाइका अरोड़ा ने कहा- बकवास अफवाहें
Recommended Video
हाल ही में अफवाहें उड़ीं थी कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इसी महीने शादी करने वाले हैं। खबर यहां तक थी कि दोनों सितारे गोवा जाकर डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं। लेकिन जब मलाइका से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने सिरे से इंकार कर दिया। मलाइका साफ कहा- इन बकवास अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता अब किसी से छिपा नहीं रह गया है। दोनों अक्सर साथ दिखते हैं। खासकर पिछले कुछ महीनों से दोनों सितारे अपने रिलेशनशिप को लेकर ओपन हो चुके हैं। लेकिन ये हॉट कपल शादी कब करेंगे, यह फिलहाल सामने नहीं आया है।

शादी को लेकर सवाल किये जाने पर अर्जुन कपूर ने कहा था- ऐसा नहीं कि मुझे पर्सनल लाइफ को लेकर जवाब देने में शर्म आती है या झिझक होती है.. लेकिन मैं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया में हर वक्त बात नहीं करना चाहता। मैं इसमें कंफर्टेबल नहीं हूं। मैं अपनी लाइफ में फिलहाल बहुत खुश हूं।
बता दें, मलाइका और अरबाज़ खान ने 2018 में ऑफिशियली डायवोर्स ले लिया है। फिलहाल अरबाज इटैलियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। और मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं।
जब मलाइका से अर्जुन कपूर को लेकर सवाल किया गया। तो उन्होंने कहा, 'मेरी लाइफ में क्या हो रहा है और क्या नहीं हो रहा इस बारे में सभी को पता है। मुझे खुद इस बारे में किसी को भी बताने की जरूरत नहीं। मैं अपनी लाइफ को एन्जॉय कर रही हूं।


Click it and Unblock the Notifications
