दीपिका के आइटम डांस से जल गईं मलाइका

By Priya Srivastava

Deepika Padukone
फिल्म दबंग के हिट सॉंग मुन्नी बदनाम हुई में आइटम डांस करने वाली मलाइका अरोड़ा खान अपने आप को आयटम क्वीन मानने लगी हैं। यही कारण है कि दम मारो दम में दीपिका पादुकोण का जबर्दस्‍त उन्‍हें रास नहीं आया। या फिर यूं कहिये कि वे इस अंदाज से जल भुन गई हैं। इन दिनों वे किसी भी तरह के आयटम सॉंग पर अपनी प्रतिक्रिया जरूर देती हैं। दम मारो दम के बारे में लोगोंने इतनी बातें बनानी शुरू कर दी तो इस वे कैसे पीछे रह जाती।

मलाइका ने इस पर एक्सपर्ट कंमेंट करते हुए कहा कि उन्हें दम मारो दम का रीमिक्स गीत खास पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि दीपिका ने कुछ खास डांस नहीं किया है। कुछ अलग नहीं किया है। साथ ही मलाइका ने ये भी कहा कि उन्हें हर तरह से जीनत अमान का ही वो गीत पसंद था, जो कभी पुराने दौर में लोगों ने सुना था। उन्हें दीपिका से बहुत उमीदें थी, कि वे फिल्म में कुछ खास प्रभाव छोड़ेगी, लेकिनऐसा मलाइका को महसूस नहीं हुआ

मलाइका ने कहा कि दीपिका ने किसी तरह का कोई कमाल दिखया है। मलाइका का मानना है कि दरअसल आयटम सॉंग इस तरह का होना चाहिए कि लोग उसके डांसिंग स्टेप्स हमेशा याद रखें और पार्टी में वे डांस सॉंग बजे जाएँ लेकिन फिल्म का यह गाना मेरा अनुसार कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ता है। यही वजह है कि वे इस गाने को कभी भी सुनने में कोई खास दिलचस्पी नहीं रखती।

हालाँकि उन्होंने ये भी बात कही है कि आयटम सॉंग का मतलब है किसी ओर्जिनल सॉंग पर डांस किया जाये। न कि पुराने गाने को बस थोड़ी से मिश्रण के साथ प्रस्तुत किया जाये। मलाइका ने आयटम सॉंग के जरिये ही रिकॉर्ड कायम किया है। इसी बात का ध्यान रखते हुए वे आजकल सारे आयटम सॉंग पर नजर रखती हैं। फिर अपनी टिपण्णी देती हैं।

हालाँकि ये भी सच है कि आयटम डांस के लिहाज से मलाइका एक अच्छी कलाकार भी हैं और डांसर भी। फिल्म दबंग से पहले भी उन्होंने जितने गानों में आयटम प्रस्तुत किया है। उनमे भी उन्होंने खास भाव दिए हैं डांस को। सो, वे बेहतरीन डांसर तो है ही। ऐसे में अगर वे किसी डांस पर ऐसी प्रातक्रिया दें तो ये तो खबर बनती ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X