..................... मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की बहनों से ऐसे तोड़ा रिश्ता? Malaika Arora gave a hint of breakup with Arjun Kapoor? Unfollowed so many family members! - Hindi Filmibeat

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की बहनों से ऐसे तोड़ा रिश्ता? ब्रेकअप की खबरों के बीच दिया बड़ा हिंट!

By Filmibeat Desk
malaika arora, arjun kapoor

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को लेकर ढेरों खबरें चर्चा में हैं और इस वक्त चौकाने वाला खुलासा हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा ने ऐसा करके लोगों को हिंट दिया है कि वो अर्जुन कपूर से ब्रेकअप करने वाली है।

दोनों ने 2019 में अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया था और इसके बाद से लगातार एक दूसरे के साथ नजर आते रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनके ब्रेकअप की अफवाहें चल रही हैं।

अब एक रेडिट यूजर ने दावा किया है कि ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन के परिवार को अनफॉलो कर दिया है। जी हां, पता चला है कि मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को तो अनफॉलो नहीं किया है लेकिन उनके परिवार के कई सदस्यों को अनफॉलो कर चुकी है।

इस लिस्ट में अर्जुन कपूर की बहनें.. खुशी कपूर, जान्हवी कपूर और अंशुला कपूर शामिल हैं। इसके अलावा उन्होने बोनी कपूर को भी अनफॉलो किया है। हालांकि इस बात को लेकर सही कारण क्या है इसका पता नहीं चल पाया है।

यह एक दिन बाद आया है जब एक अन्य रेडिट पोस्ट में दावा किया गया था कि अर्जुन और मलायका अलग हो गए हैं और वह अब कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्रभावशाली और अभिनेता ने हाल ही में रिश्ते की अफवाहों पर बात की थी। हालांकि खबर ये भी है कि दोनों की तरफ से इसको लेकर किसी तरह कास आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

लेकिन इसके बाद मलाइका अरोड़ा ने एक गुप्त पोस्ट किया था जिसमें लिखा था, "मजबूत बनो, निडर बनो, सुंदर बनो। और विश्वास करो कि कुछ भी संभव है जब आपके पास आपका समर्थन करने के लिए सही लोग हों।" हालांकि वो कहना क्या चाहती हैं इसको लेकर कुछ कंफर्म नहीं हुआ है।

Read more about: malaika arora arjun kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X