..................... Malaika Arora Bachelorette party before her wedding with Arjun Kapoor - Pics go viral - Hindi Filmibeat

अफवाहों के बीच शुरू हुआ मलाईका - अर्जुन के शादी का जश्न, पहली रस्म और तस्वीरें वायरल

Recommended Video

Malaika Arora enjoys bachelorette before wedding with Arjun Kapoor ? | FilmiBeat

अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा की शादी की अफवाहें इस समय तेज़ी पर है। माना जा रहा है कि दोनों 19 अप्रैल को चर्च में शादी करने जा रहे हैं। और अब अंग्रेज़ी सभ्यता में शादी के जश्न की पहली रस्म की शुरूआत भी हो चुकी है। जी हां, अग्रेज़ी सभ्यता में इस रस्म को Bachelorette कहते हैं। ये पार्टी दुलहन की सहेलियां उसे देती हैं।

ये दुलहन की आखिरी कुंवारी पार्टी कही जाती है। और मलाईका अरोड़ा फिलहाल अपनी कुछ खास दोस्तों के साथ मालदीव्स में पार्टी कर रही हैं। हालांकि मलाईका ने इसे दोस्तों के साथ एक छुट्टी कहा लेकिन सूत्रों का मानना है कि दरअसल, शादी से पहले ये मलाईका अरोड़ा की बैचलरेट पार्टी मन रही है।

malaika-arora-bachelorette-party-before-her-wedding-with-arjun-kapoor-pics-go-viral

गौरतलब है कि बोनी कपूर से लेकर मलाईका अरोड़ा तक हर कोई इस शादी को अफवाह बता चुका है। हालांकि करण जौहर इस शादी की चर्चा करीना कपूर के साथ कॉफी विद करण में कर चुके हैं। करण के सवाल को करीना ने टालने की कोशिश की लेकिन अपनी मुस्कुराहट नहीं छिपा पाई।

हालांकि इस बैचलरेट में मलाईका के सबसे खास दोस्त - करीना कपूर, करिश्मा कपूर और बहन अमृता अरोड़ा गायब हैं। इसलिए हर किसी को ये बैचलरेट पार्टी की अफवाह भी बस हवा में लग रही है। अब मलाईका और अर्जुन की शादी है या नहीं है ये तो 19 अप्रैल को ही पता चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X