ALERT: ये रही बॉलीवुड की सबसे मंहगी एक्शन सीन.. धमाकेदार!
वरूण धवन, जॉन अब्राहम स्टारर एक्शन- ड्रामा फिल्म 'ढ़िशूम' आजकल भले ही सुल्तान की वजह से सुर्खियों से दूर हो गई हो। लेकिन कोई शक नहीं कि यह साल 2016 की बेहतरीन फिल्मों में एक होगी। ढ़िशूम एक्शन से भरपूर फिल्म है, जहां आपको रोमांस और कॉमेडी का तड़का भी मिलेगा।
'मैं 'सुल्तान' और 'ढ़िशूम' जैसी फिल्में नहीं बना सकता....'
बहरहाल, हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने ढ़िशूम के एक्शन सीन्स की मेकिंग रिलीज की है। जहां आप जॉन अब्राहम और वरूण धवन को खतरनाक एक्शन सीन करते देख सकते हैं।
बता दें, हाल ही में जॉन अब्राहम ने ऐसा बयान दिया था कि ढ़िशूम में उनकी फिल्म धूम से भी ज्यादा एक्शन सीक्वेंस हैं। लेकिन दोनों फिल्मों का कोई कनेक्शन नहीं है।
यहां देंखे फिल्म ढ़िशूम के एक्शन सीन्स की मेकिंग-


Click it and Unblock the Notifications



