अब ये 'खान' नहीं दे सकेंगे इंटरव्यू..मीडिया से रहेंगे दूर

ऐ दिल है मुश्किल और रईस के मेकर्स ने सलाह दी है कि फवाद खान और माहिरा खान किसी भी तरह का इंटरव्यू देने से बचें।

By Shweta

ऐ दिल है मुश्किल और रईस की मुश्किलें वैसे तो थमने का नाम नहीं ले रही हैं और इनकी मुश्किलें और भी ज्यादा ना बढे इसलिए रईस और ऐ दिल है मुश्किल के मेकर्स ने कुछ बड़े बड़े फैसले किए हैं।

[दो स्टार्स..एक 25 से बॉलीवुड में तो दूसरी की उम्र भी 25 से कम..कुछ तो स्पेशल होगा!]

जी हां कुछ एंटरटेनमेंट पोर्टल के रिर्पोट्स की माने तो ऐ दिल है मुश्किल और रईस के फिल्म मेकर ने फवाद खान, माहिरा खान और इमरान अब्बास नकवी को मीडिया से दूर रहने की सलाह दी है। उन्हें कहा गया है चाहे जो भी हो वो किसी तरह का इंटरव्यू मीडिया में ना दे।

Fawad Mahira

दरअसल मेकर्स को इस बात का डर है कि कहीं फवाद खान, माहिरा खान या इमरान अब्बास नकवी के किसी बयान को तोड़ मरोड़ कर ना पेश किया जाए जिसकी वजह से और भी बखेड़ा खड़ा हो जाए।

उड़ी हमले के बाद, अचानक से सबका ध्यान बॉलीवुड में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों पर आ गया। इसके बाद डिमांड की गई कि पाकिस्तानी कलाकार अपने देश वापस जाएं या फिर हमले की कड़ी निंदा करें। हालांकि पूरा बॉलीवुुड इस मुद्दे पर बंट गया कि पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम करना चाहिए या नहीं।

इसके बाद फवाद खान का बयान की बॉलीवुड किसी के बाप का नहीं है भी उनके लिए विरूद्ध काम कर गया हालांकि फवाद ने ऐसा कहने से मना किया और फेसबुक पर औपचारिकता निभाते हुए एक डिप्लोमेटिक पोस्ट डाल दिए। लेकिन उनकी इमेज इस बीच काफी खराब हुई।

करण जौहर की एक मुश्किल अजय देवगन भी तो हैं। अब ऐ दिल है मुश्किल अजय देवगन की शिवाय के साथ रिलीज़ हो रही है और यही कारण है कि दोनों फिल्मोंं का दीवाली पर क्लैश होना, पहली बार उत्सुक नहीं कर रहा है। बल्कि सब सोच रहे हैं कि किस फिल्म का क्या हाल होगा!

फिल्म को लेकर दावा किया गया कि करण जौहर ने फिल्म की तारीफ करने के लिए केआरके को 25 लाख रूपये दिए गए। अजय देवगन ने तुरंत एक स्टिंग जारी किया जहां केआरके इस बारे में बात कर रहे थे। और उन्होंने साफ कहा कि करण जौहर इस मामले में थे या नहीं इसकी जांच होनी चाहिए।

वहीं अजय देवगन फैन्स भी सच जानने में जुट गए थे और उन्होंने ऐ दिल है मुश्किल के पैसे देकर करवाए जा रहे सोशल प्रमोशन की पोल खोल दी। कैसे और क्या हुआ, वो ज़रा लंबा मुद्दा है।

फिल्म के ही एक कलाकार ने काफी हद तक फिल्म की कहानी बता दी थी। उन्होंने बताया कि वो अनुष्का के पिता हैं और रणबीर उनसे अनुष्का का हाथ मांगने आते हैं फवाद खान के लिए!

पहले शाहरूख वाला रोल सैफ कर रहे थे और जब सैफ के साथ बात नहीं बनी तो करण जौहर ने शाहरूख से इस किरदार को करने को कहा। अब इन अफवाहों के बीच करीना क्यों गुस्सा थीं पता नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X