अरे मुझे रूलाओ, कह रही है जेनेलिया
तेलुगु फिल्मों से अपने अभिनय जीवन की शुरूआत करने वाली जेनेलिया डिसूजा को अभी तक एक ही तरह की भूमिकाएं निभाने को मिल रहीं है जिसमें बबली और हंसमुख तरह की भूमिकाएं शामिल है।
जेनेलिया एक ही तरह के रोल करके थक चुकीं है। अब वे चाहतीं है कि उन्हें गंभीर किस्म के रोल मिले। वे इस तरह की फिल्में करना चाहतीं है जिसमें उन्हें रोने को कहा जाए।
हिंदी में तो नहीं लेकिन तेलुगु में उन्हें रोने का मौका मिल गया है। फिल्म का नाम कथा है इस फिल्म में जेनेलिया को अपने मन की भूमिका निभाने का मौका मिल गया है।


Click it and Unblock the Notifications