सलमान-करीना बने धनी दम्पति

इसका निर्देशन प्रेम सोनी कर रहे है। फिल्म की कहानी के बारे में इतना पता चल पाया है कि फिल्म में सलमान और करीना एक धनी दम्पति बने है।
किसी तरह फिल्म से जुड़े एक सूत्र से जानकारी मिल पाई। उसने बताया, सलमान और करीना एक धनी दम्पति मि और मिसेज खन्ना की भूमिका में है जो कि आस्ट्रेलिया में रहते है। करीना एक घरेलू पत्नी बनी है जो हमेशा अपने व्यस्त पति से समय की मांग करती रहती है। जबकि सलमान उन्हें समय नही दे पाते तो वह एक दूसरे व्यक्ति सुहैल खान से घुलने मिलने लगती है। यहां तक कि करीना अपने पति का घर तक छोड़ देती है। फिल्म में गोविंदा सलमान के दोस्त बने है। जो उनकी पत्नी को वापस लाने में मदद करते है।
फिल्म के 12 जून तक रिलीज होने की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications