ये क्या.. 'रईस' रिलीज भी नहीं.. और सीक्वल 'रईस 2' की घोषणा हो गई!

माहिरा खान ने ट्विटर पर रईस की सीक्वल रईस 2 को लेकर एक हिंट दिया है। विश्वास नहीं होता तो आप भी देंखे ट्वीट।

By Neeti

अरे नहीं.. हम हवा में बातें नहीं कर रहे। बल्कि फिल्म 'रईस' की एक्ट्रेस माहिरा खान ने खुद ट्वीट्स में रईस के सीक्वल को लेकर इशारा किया है। हम्मम.. लगता है मेकर्स ने फिल्म रिलीज से पहले ही पार्ट 2 पर सोचना शुरु कर दिया है।

दरअसल, माहिरा खान और रईस को-स्टार मोहम्मद जीशान अयूब के बीच ट्वीटर पर काफी बातें हुई.. जहां उन्होंने बातों बातों में रईस 2 का भी जिक्र किया।

100 करोड़ की 'रईस'.. शाहरूख खान की स्टारडम का सवाल है अब!

raees

मोहमम्द जीशान ने सभी को यह साफ किया कि फिल्म में उनके किरदार का नाम चिराग नहीं.. बल्कि सादिक है। बता दें, कई पब्लिकेशन उनके किरदार का नाम चिराग लिख रहे थे। बहरहाल, एक्टर के इस ट्वीट पर

माहिरा खान ने रिप्लाई किया- सोचो..यदि चिराग होता तो..

मोहम्मद जीशान अयूब- जल जाता.. और क्या.. कहानी में ट्विस्ट..

माहिरा खान- ऊफ्फ.. ट्विस्ट है बेटा.. रईस पार्ट 2 में..

हम्मम.. अब माहिरा का यह बयान तो किसी को भी कंफ्यूज कर सकता है। खैर, हम उम्मीद करते हैं रईस को बेजोड़ सफलता मिले। ताकि निर्माता- निर्देशक इसके सीक्वल पर सच में काम शुरु कर सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X