..................... Mahesh Manjrekar's daughter Ashwami Manjrekar can debut with Dabangg 3 - Hindi Filmibeat

मौनी रॉय नहीं.. सलमान खान की 'दबंग 3' से ये स्टारकिड कर सकती हैं डेब्यू

सलमान खान की फिल्म दबंग से सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में एंट्री ली थी। एंट्री धमाकेदार थी.. और लोगों को उनका अंदाज काफी पसंद आया। खैर, सूत्रों की मानें तो दबंग 3 से सलमान फिर एक नया चेहरा लांच करने जा रहे हैं। जी हां, अफवाहों से उलट दबंग 3 से मौनी रॉय नहीं, बल्कि महेश मांजरेकर की बेटी अश्वामी मांजरेकर डेब्यू करने वाली हैं। दरअसल, दबंग 3 में सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक और एक्ट्रेस होंगी। ऐसे में अश्वामी भी रेस में शामिल हैं।

दबंग 3 में सलमान खान यानि की चुलबुल पांडे की कहानी फ्लैशबैक में दिखाई जाएगी। जहां अश्वामी उनकी पूर्व प्रेमिका के किरदार में दिखाई दे सकती हैं। जबकि सोनाक्षी रज्जो की भूमिका में ही दिखेंगी। दोनों एक्ट्रेस की भूमिका ज्यादा समय की नहीं होगी।

Dabangg 3

बता दें, दबंग 3 की कहानी चुलबुल पांडे की होगी.. दबंग और दबंग 2 में दिखाई कहानी से पहले उसकी लाइफ क्या हुआ.. वह कैसे चुलबुल पांडे बना.. फ्लैशबैक में यही दिखाया जाएगा।

हाल ही में अरबाज़ खान ने दबंग 3 के बारे में बात करते हुए कहा कि टाईगर जिंदा है की तरह दबंग 3 भी लोगों को पसंद आ सकती है। क्योंकि फ्रैंचाइजी के लिए लोगों में अलग तरह की बेसब्री होती है.. वह एक ब्राण्ड होती है। लिहाजा, हम भी लोगों को कुछ परफेक्ट देना चाहते हैं।

{photo-feature}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X