एसएस राजामौली की अगली फिल्म में होगा धमाका, महेश बाबू-दीपिका पादुकोण हुए फाइनल?
एसएस राजामौली एक ऐसे निर्देशक हैं जिनकी फिल्मों का सिने प्रेमियों को इंतजार रहता है। उनकी अब तक की हर फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। अपनी पिछली फिल्म 'आरआरआर' की जबरदस्त सफलता के बाद एसएस राजामौली अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं। एसएस राजामौली की फिल्म की लेटेस्ट अपडेट ये है कि फिल्म की स्टार कास्ट लगभग फाइनल हो गई है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएस राजामौली की अगली फिल्म के लिए महेश बाबू और दीपिका पादुकोण का नाम तय हो गया है। दोनों साथ में स्क्रीन पर रोमांस करते भी नजर आ सकते हैं। हालांकि, दीपिका पादुकोण से अब तक इस फिल्म को करने के लिए बात की गई है या नहीं इस बारे में कोई अपडेट सामने नहीं आई है।

अगर वाकई महेश बाबू और दीपिका पादुकोण राजामौली की फिल्म के लिए तय हो चुके हैं तो दोनों को साथ में देखना कुछ कम दिलचस्प नहीं होगा। यह पहली दफ़ा होगा कि महेश बाबू और दीपिका पादुकोण साथ-साथ शेयर करते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस उनकी इस प्रोजेक्ट का नाम फिलहाल SSMB29 रखा गया है।
दीपिका पादुकोण की बात करें तो वो इस फिल्म के अलावा प्रोजेक्ट 'के' में प्रभास के अपोजिट नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर भी अच्छा खासा बज बना हुआ है। वहीं, दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ पठान में लीड एक्ट्रेस के तौर कास्ट की गई हैं। इस फिल्म में वो शाहरुख खान के अपोजिट नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications