महेन्द्र सिंह धोनी ने बढ़ाई डेविड धवन की परेशानी

David Dhawan
लगता है महेन्द्र सिंह धोनी ने सबको परेशान करने का ठेका ले रखा है। जिसका ताजा उदाहरण है डेविड धवन, जो इन दिनों अपनी पिक्चर का क्लाइमेक्स फिलमाने के लिए धोनी के घर का चक्कर काट रहे हैं। दर असल डेविड धवन एक फिल्म जिसका नाम हुक या क्रुक है को बना रहे हैं जो कि क्रिकेट की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में संजय दत्त और अजय देवगन हैं। इस फिल्म के के क्लाइमेक्स के लिए डेविड को धोनी की जरूरत है।

देखें : मिलेंगे-मिलेंगे की शूटिंग में करीना

लेकिन धोनी हैं कि उन्हें डेट्स नहीं दे रहे हैं। डेविड ने धोनी से कई बार इस सिलसिले में बात की, लेकिन हल कुछ नहीं निकला। धोनी पिछले दिनों आईपीएल में और उसके बाद टी-20 व‌र्ल्ड कप में बिजी हो गए थे। फिलहाल धोनी अभी खाली है लेकिन अब वो क्यों डेविड को परेशान कर रहे हैं, ये तो वो ही जाने, अरे माही भाई गरीब की मदद करो दुआएं मिलेगी जिसकी आज कल आपको बेहद जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X