सलमान के कारण ही महक आज बिग बॉस के घर में हैं

Mahek Chahal
सलमान खान यारों के यार हैं यह बात तो बॉलीवुड में हर कोई जानता है, सलमान अपनी दोस्ती में दोस्तों की हर संभव मदद करते हैं इसका हालिया उदाहरण बिग बॉस में आई उनकी दोस्त महक चहल है। उन्हें बिग बॉस का घर सलमान के साथ दोस्ती के कारण ही मिल सका है।

सलमान के कहने पर ही इस छोटे से सितारे यानि महक को बिग बॉस में इंट्री मिल पायी है। सलमान एक बार जब किसी के सामने अपनी मदद का हाथ बढ़ाते हैं तो इस बात की गारंटी है कि उनकी नैया वो पार लगाने के लिए जी जान भी लगा देते हैं।

महक ने सलमान खान के साथ वांटेड और मैं और मिसेज अय्यर में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्होंने नयी पड़ोसन में भी काम किया था लेकिन बॉलीवुड में किसी का ध्यान इनकी तरफ नहीं गया, चमेली में भी महक ने एक आयटम डांस किया है, लेकिन इसके बाद भी इनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे बंद ही रहे।

यह नार्वे की हैं लेकिन मूलतः पंजाबी हैं, इनकी और सलमान की जान पहचान नैरोबी में हुई, इन्होंने एक दूसरे का साथ काफी इंजॉय किया, कहा जा रहा था कि सल्लू और इनके बीच दोस्ती से कुछ बढ़कर है, इतना ही नहीं इनकी वजह से कैटरीना और सलमान के बीच नोक झोक भी हो चुकी है।

बॉलीवुड में बड़े पर्दे पर कुछ खान नहीं कर सकी लेकिन उम्मीद करते हैं कि ये छोटे पर्दे के जरिए लोगों के दिलों में अपना असर छोड़ पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X