आमिर से परेशान नहीं हैं माधवन

By Staff

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान थ्री इडियट्स के प्रमोशन के लिए बिल्कुल नया फंडा इस्तेमाल कर रहे हैं। ये एक तरह का गेम है जिसमे आमिर लापता होकर सात जगहों की यात्रा करेंगे अगर उन्हे कोई पहचान लेता है या ढूंढ लेता है तो वह विनर घोषित किया जायेगा और उसे थ्री इडियट्स के प्रीमियर में आने के साथ-साथ आमिर और उनकी फमिली के साथ भी समय बिताने का मौका मिलेगा।

इन तरीकों से जितना फिल्म का प्रचार होता है उससे कहीं ज्यादा आमिर का प्रचार होता है। लेकिन इस बात से उनके सह कलाकार आर माधवन को कोई परेशानी नहीं है। वह आमिर के साथ पिल्म रंग दे बसंती में भी काम कर चुके हैं। माधवन कहते हैं कि अगर आमिर जैसे बड़ें स्टार के होते हुए हम ये सोचें कि लोगों का ध्यान सिर्फ हम पर रहेगा तो ये सिवाय बेवकूफी के और कुछ भी नहीं है। वह एक बड़े स्टार हैं और उनकी वजह से 3 इडियट्स का प्रचार हो रहा है।

फिल्म में करीना कपूर और शरमन जोशी ने भी अभिनय किया है। राजकुमार हीरानी ने इसका निर्देशन किया है। फिल्म दो बेवकूफों शरमन और माधवन की कहानी है, जो मिलकर तीसरे बेवकूफ (आमिर) को ढूंढते हैं। फिल्म 25 दिसम्बर को प्रदर्शित होगी।

माधवन ने कहा, "यद्यपि वास्तविकता यह है कि फिल्म का नाम '3 इडियट्स' है और इन तीन लोगों में मैं भी हूं, इसलिए मेरी उपस्थिति का एहसास किया जाएगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X