सानिया के लिए परेशान आर माधवन

By Jaya Nigam

Sania Mirza, R Madhvan
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की शादी पर उठते बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहे। एक ओर उनके भावी जीवनसाथी शोएब मिलक के अतीत से जुड़े पन्ने पर्त दर पर्त खिलते जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर लाखों दिलों की धड़कन बनीं भारतीय सुंदरी का पाकिस्तानी खिलाड़ी में रुचि लेना भारत-पाक संबंधों की एक नयी इबारत पेश कर रहा है।

भारतीय और पाकिस्तानी मीडिया ने तो इस पूरे प्रकरण को राष्ट्रीय मुद्दा बना दिया है। हालात ये हैं कि अब सिर्फ आमजन ही नहीं बल्कि सेलेब्रिटी भी इस विवाद से खुद को दूर नहीं रख पा रहे। मामला खेल जगत का हो और मनोरंजन जगत चुप रह जाए ऐसा भी भला कभी हुआ है। तो अब बॉलीवुड अभिनेता आर. माधवन ने सानिया मिर्जा की शादी पर उठे विवाद से अपना दुख जता ही दिया।

उलल्खनीय है कि माधवन दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार हैं। इसके अलावा बॉलीवुड में अभी 3 ईडियट्स की यादें ताजा हैं। इसलिए लोग माधवन को ना पहचानते हों ऐसा हरगिज नहीं है। उन्होने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर के जरिए उम्मीद जताई है कि जल्द ही सबकुछ ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा, "मुझे सानिया के विवाह पर उपजे विवाद पर बहुत दुख हो रहा है। यह सानिया के एक लिए खुशी का मौका है। उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X