..................... Madhuri is shifting to India just for film | स्वदेश लौटना तो सिर्फ बहाना है माधुरी को तो फिल्मों में आना है - Hindi Filmibeat

स्वदेश लौटना तो सिर्फ बहाना है माधुरी को तो फिल्मों में आना है

Madhuri Dixit
माधुरी दीक्षित स्वदेश लौट रही हैं वो भी एक दशक के बाद आखिर क्यों वह अपने आपको अमेरिका में नहीं बसा पा रहीं हैं परिवार भी उनके साथ है। फिर क्या कारण है कि वो भारत से अलग नहीं हो पायी।

हर कोई जानता है कि माधुरी एक ऐसा नाम है जिसके फिल्मों में होने मात्र से ही फिल्में चला करती थी। इन्होंने अपने फिल्मी कैरियर के दौरान कई हिट से हिट फिल्में दी है। आज भी उनके फैन्स उन्हें काफी पसंद करते हैं। कुछ समय पहले रजनीकांत ने माधुरी को उनकी फिल्म राणा में एक रोल ऑफर भी किया था लेकिन माधुरी ने उस रोल को सिर्फ इसलिए मना कर दिया क्योंकि माधुरी उस फिल्म में रजनीकांत की बहन के रोल के लिए उन्हें चुना गया था। इस कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी। कुछ दिन बाद धक धक गर्ल ने ट्विटर पर ट्वीट किया कि मुझे आज भी अच्छे किरदार का इंतजार है।

मातलबसाफ जाहिर है कि उनकी वतन वापसी का मुख्य कारण उनका फिल्मों में एकबार फिर सक्रिय होना ही है। बॉलीवुड की कई ऐसी ऐक्ट्रेस हैं जिन्होंने शादी के बाद एक दो फिल्मों में काम किया लेकिन फिर कुछ समय बाद वो गायब ही हो गयी। लेकिन माधुरी एकबार फिर फिल्मों में अपनी वापसी लिखना चाहती हैं। शादी के बाद उन्होंने फिल्म देवदास में काम भी किया था और वह फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट भी की गयी थी लेकिन इस फिल्म का सारा क्रेडिट ऐश्र्वर्या राय ने चुरा लिया शायद यही कारण है कि माधुरी ने साफ यह कहा है कि वो किसी दमदार रोल के इंतजार में हैं।

खैर काफी सालों बाद वतन लौट रही माधुरी इस समय काफी खुश है और उनके फैन्स भी उनकी वापसी पर काफी खुश हो रहे होंगे। लेकिन देखते हैं कि माधुरी को पर्दे पर आने में और कितना समय लगता है और वो फिल्म से दर्शकों को कितना लुभा पाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X