DHAK DHAK: एक ही फिल्म में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर!
[बॉलीवुड समाचार] सुनकर धक धक करने लगा? लेकिन ये बस एक सपना है जो माधुरी दीक्षित ने पूरा नहीं होने दिया। दरअसल, ज़ोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो में अनिल कपूर के अपोज़िट पहली चॉइस थीं माधुरी दीक्षित। पर फिर जाने दोनों को ही क्या सूझा कि दोनों ने ही बात आगे नहीं बढ़ाई। हालांकि अनिल कपूर और शेफाली शाह भी फिल्म में बहुत अच्छे लग रहे है।
लेकिन अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित एक साथ अगर इस फिल्म में आ जाते तो फिल्म का सारा लाईमलाइट वही ले जाते। उन दोनों के आगे फिल्म कौन देखता भला। लेकिन माधुरी और अनिल....सुनकर ही बस एक फ्लैशबैक चलने लगता है।
[VIDEO: हम आपके हैं कौन में माधुरी के वो सीन जो नहीं दिखे फिल्म में!]
वैसे इस फिल्म के लिए पहले करीना कपूर और रणबीर कपूर को भी अप्रोच किया गया था। खैर फिलहाल की कास्ट तो फिल्म को धमाकेदार तरीके से प्रमोट करने के लिए जुटने वाली है और फिल्म हिट हो या फ्लॉप, फिल्म सॉलिड बॉलीवुड मसाला ज़रूर होगी। तब तक के लिए दिल धड़कने दो!
[ऋषि कपूर ने अपनी इस गलती के लिए माधुरी-रेखा से मांगी माफी]


Click it and Unblock the Notifications


