#BreakingBuzz: श्रीदेवी की अधूरी फिल्म होगी शुरू, इस सुपरस्टार ने किया रिप्लेस
श्रीदेवी की मौत बॉलीवुड के लिए किसी बुरे सदमे से कम नहीं है। लेकिन वक्त किसी के लिए नहीं रूकता और ज़िंदगी में हर कोई आगे बढ़ता है। जहां, एक तरफ जान्हवी कपूर अपनी फिल्म धड़क की शूटिंग शुरू कर चुकी है।
वहीं खबर है कि श्रीदेवी की अधूरी फिल्म शिद्दत शुरू होने जा रही है। फिल्म में श्रीदेवी के रोल के लिए माधुरी दीक्षित को अप्रोच किया जा रहा है और करण जौहर के काफी करीब होने के कारण माधुरी दीक्षित इस रोल के लिए हां कर सकती हैं।

हालांकि करण जौहर का कहना है कि जब तक श्रीदेवी से जुड़े सारे रीति रिवाज़ खत्म नहीं हो जाते, वो शिद्दत नहीं शुरू करेंगे। लेकिन अगर बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट की मानें तो शिद्दत में माधुरी दीक्षित श्रीदेवी को रिप्लेस कर सकती हैं।
फिल्म में वरूण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में हैं। अब देखना है कि ये खबर महज़ अफवाह रह जाती है या वाकई अप्रैल में तय समय और शेड्यूल के हिसाब से शिद्दत की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
श्रीदेवी की मौत के बाद, कई बॉलीवुड हस्तियों ने उनके साथ की अपनी यादें साझा की -


Click it and Unblock the Notifications











