सलमान एक दो तीन करते रह गए, माधुरी नौ दौ ग्यारह हो गईं, मेसेज तक किया IGNORE
हाल ही में बागी 2 का एक गाना रिलीज़ हुआ है जिसमें जैकलीन फर्नाडीज़ माधुरी दीक्षित के शानदार गाने एक दो तीन पर थिरकती हुई नज़र आईं। अब दिक्कत ये है कि इस गाने में फूहड़ता के अलावा कुछ था नहीं।
जैकलीन का इस्तेमाल डांस के लिए कम और आदमियों का ध्यान खींचने के लिए ज़्यादा किया गया। ऐसे में फैन्स भड़क गए और जैकलीन फर्नांडीज़ को जमकर ट्रोल किया जाने लगा।

जैकलीन फर्नांडीज़ ने समर्थन के लिए माधुरी दीक्षित को मेसेज किया और उनसे गाने के बारे में अपनी राय देने को कहा लेकिन माधुरी दीक्षित ने जैकलीन के मेसेज को पूरी तरह इग्नोर कर दिया है और कोई जवाब नहीं दिया है।
ओरिजिनल गाना तेज़ाब फिल्म का है जिसके निर्देशक ने इस गाने को सेक्स को बढ़ावा देने वाला आईटम नंबर करार दिया है। वहीं सरोज खान ने तो इस पर चुप्पी ही साध ली है।
हालांकि जैकलीन का समर्थन करने के लिए खुद सलमान खान उतर आए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि सरोज खान और माधुरी दीक्षित को मैच कर पाना तो वाकई काफी मुश्किल है लेकिन जैकलीन ने इस गाने को पूरी तरह निभाया है।
वहीं, अनिल कपूर भी जैकलीन के समर्थन में उतरे और कहा कि उन्हें नया एक दो तीन काफी पसंद आया। फिल्म के लीड पेयर टाईगर और दिशा का कहना है आलोचना तो होनी ही थी। हम खुश हैं कि गाने को काफी views मिल रहे हैं।
जानिए बॉलीवुड के वो रीमेक गाने जो बुरी तरह फेमस हुए -


Click it and Unblock the Notifications

