VIDEO: जब माधुरी के गानों पर थिरके यूक्रेन में कदम..PROUD
[गपशप] बॉलीवुड फिल्मों और गानों का जादू सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त है। जी हां, कई देशों में बॉलीवुड संगीत को काफी सराहा जाता है और वहां के लोग न सिर्फ हर तरह से इसमें रचने बसने का प्रयास करते हैं।
इसी का एक जीता जागता उदाहरण है यह वीडियो। यह वीडियो यूक्रेन गॉट टैलेंट की है, जहां एक कंटेस्टेंट ने अपने डांस से वहां जज सहित सभी दर्शकों को अंचभित कर डाला। जी हां, कंटेस्टेंट श्वेतलाना ने बॉलीवुड गानों पर मुजरा पेश किया, जो जबरदस्त था। इसके लिए उन्होंने फिल्म देवदास का गाना 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' को चुना, जो कि माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था।
श्वेतलाना ने यहां अपनी जबरदस्त डांसिंग से सभी के दिलों को जीत लिया। जज के पूछने पर उन्होंने बताया कि उनके पिता इंडिया से हैं, जबकि मां रूसी। लिहाजा, उन्हें बॉलीवुड संगीत से काफी प्यार है।
नीचे देंखे वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications