मां की भूमिका से कोई ऐतराज नहीं: माधुरी दीक्षित

By Neha Nautiyal

Madhuri Dikshit
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित को परदे पर मां की भूमिका निभाने में कोई परेशानी नहीं है। ऐसी अफवाहें उड़ी थी कि माधुरी ने एक फिल्म में सोनम कपूर की मां की भूमिका निभाने से इंकार कर दिया था।

इस बारे में माधुरी का कहना है कि अगर उन्हें पटकथा पसंद आती है तो वह कोई भी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। अपनी खूबसूरत मुस्कान बिखेरते हुए माधुरी ने कहा, "परदे पर एक मां की भूमिका निभाने को लेकर मैं अजीब महसूस नहीं करती।"

जब उनसे पूछा गया कि इसका मतलब यह है कि आप अनिल कपूर की फिल्म 'फ्रिकी फ्राइडे' के भारतीय संस्करण में काम करने के लिए तैयार हैं। इस पर माधुरी ने कहा, "मुझे अभी अनिल जी बात करनी है। वह शहर से बाहर हैं और उनसे बात नहीं हो सकी। जब वह आएंगे हम मिलेंगे और इस बारे में बात करेंगे।"

सोनी टीवी के डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 4' की जज 43 वर्षीया माधुरी निर्माताओं से मिलने के साथ पटकथाओं को देख रही हैं, हालांकि उन्होंने किसी फिल्म के लिए अभी साइन नहीं किया है।

माधुरी कहती हैं, "देखिए, फिल्म को मुझे भी आकर्षित करना चाहिए। विषय वस्तु मायने रखता है और फिल्म के माध्यम से क्या संदेश देने की कोशिश की जा रही है..सवाल यह नहीं है कि मुझे मां या बच्चे या फिर कोई अन्य भूमिका निभानी है। यह मायने नहीं रखता, बल्कि फिल्म क्या कहती है, उसमें किस प्रकार की भूमिका है और फिल्म में मैं क्या कर रहीं हूं, ये बहुत महत्वपूर्ण हैं।"

बॉलीवुड की सफलतम अभिनेत्रियों में एक माधुरी ने अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने 'तेजाब', 'राम लखन', 'त्रिदेव', 'दिल', 'साजन', 'खलनायक', 'हम आपके हैं कौन', 'दिल तो पागल है' और 'देवदास' जैसी फिल्में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X