पर्दे पर दिखेगी मधुर भंडारकर की राजनीति विद्या या प्रियंका बनेगी नेता

अभी तो मधुर भंडारकर की महत्वाकांक्षी फिल्म हीरोईन की शूटिंग पूरी भी नहीं हो सकी है और मधुर ने अगली फिल्म के लिए पटकथा भी तैयार कर ली है। जी हां खबर आ रही है कि उनकी अगली फिल्म उत्तर प्रदेश और बिहार की राजनीति पर बेस्ड होगी।

वैसे भी बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीति हमेशा से ही खबरों में बनी ही रहती है ऐसे में मधुर का ध्यान तो वहां जाना कोई बड़ी बात नहीं है। इस फिल्म के बारे में एक और खबर आई है कि यह एक पॉलीटिकल थ्रिलर होगी।

अब फिल्म तो लगभग तैयार है, लेकिन हीरोइन के चयन को लेकर अब भी मधुर थोड़े परेशान है। वो अभी तक तय नहीं कर पाये हैं कि उनकी इस फिल्म में वो डर्टी गर्ल विद्या बालन को लें या फिर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को साइन करें।

आपको बता दें कि भंडारकर इससे पहले भी मुंबई की राजनीति पर बेस्ड फिल्म 'सत्ता' बना चुके हैं। इस फिल्म को दर्शकों और आलोचकों ने काफी सराहा था। फिलहाल मधुर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'हिरोइन' पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म आगामी 14 सितंबर को पर्दे पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X