ऐश की प्रेग्नेंसी को भूनाने में लगे मधुर भंडारकर
मधुर भंडारकर की बहुचर्चित विवादास्पद फिल्म हिरोईन जब से बनना शुरू हुई है तभी से चर्चा में हैं। वजह थी इस फिल्म के साइन होने के बाद फिल्म की अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की मां बनने की खबर का सामने आना जिसके बाद मधुर भंडारकर एकदम से गुस्सा बैठें।
उनकी फिल्म के लटकने के आसार हो चले थे। फिर फिल्म के साइनिंग अमांउट को लेकर विवाद बढ़ा हालांकि ऐश ने मधुर के पूरे पैसे लौटा दिये लेकिन फिर भी यह खबर कई दिनों तक चर्चा में बनीं रही । लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि फिल्म तो लटक गयी लेकिन मधुर भंडारकर ने करीना को इस फिल्म के लिए साइन करके सबको चौंका दिया।
लेकिन लगता है कि मधुर भंडारकर इस किस्से को भूले नहीं हैं तभी तो उन्होंने अपनी फिल्म हिरोईन में ऐश के मां बनने वाली खबर को भी शामिल कर लिया है। जिसके चलते करीना ने अपना वजन बढ़ाया है।
करीना के बढ़े हुए वजन को देखकर कहा जाने लगा था कि करीना गर्भवती है जिसका जोरदार खंडन करीना ने किया था। फिल्म की पब्लिसिटी के लिए मधुर का यह हथकंडा काम आ गया है लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि इस बात पर बच्चन परिवार क्या प्रतिक्रिया देता है?


Click it and Unblock the Notifications
