..................... Madhur Bhandarkar's Heroine is Based on Preity Zinta's love Affair | प्रीति की लवस्टोरी निकली हिरोईन - Hindi Filmibeat

प्रीति की लवस्टोरी निकली हिरोईन

हिरोईन ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरूआत की है। फिल्म को तारीफ मिलने ज्यादा आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। फिल्म के जरिये नेशनल अवार्ड जीतने की इच्छा रखने वाले मधुर भंडारकर ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उन्हें बॉलीवुड तारीकाओं की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।

खबर है कि मधुर की हिरोईन से नाराज हो गयीं है बबली गर्ल प्रीति जिंटा। अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि प्रीति जिंटा मधुर से इस बात से नाराज है क्योंकि हिरोईन की कहानी उनकी पर्सनल लाइफ से मिलती-जुलती है।

फिल्म का हीरो एक क्रिकेट खिलाड़ी है, वो एक चर्चित अभिनेत्री के चुंगल में फंस जाता है लेकिन जब क्रिकेटर का खेल खराब होने लगता है तो फिल्म की हिरोईन क्रिकेटर को छोड़कर एक करोड़पति बिजनेस मैन से डेटिंग करने लगती है और पैसा कमाने के चक्कर में एक क्रिकेट की टीम खरीद लेती है।

फिल्मी पंडितों के मुताबिक यह कहानी प्रीति को ध्यान में रखकर लिखी गयी है क्योंकि एक वक्त था जब प्रीति और क्रिकेटर युवराज सिंह के बीच जरूरत से ज्यादा नजदीकियां थीं जिसका खुलासा आज तक नहीं हो पाया है इसके अलावा युवराज सिंह जब खराब फार्म से गुजर रहे थे तो प्रीति ने उन्हें छोड़ कर करोड़पति नेस वाडिया का हाथ थाम लिया था और आईपीएल टीम पंजाब इलेवन की मालिक बन बैठीं थीं।

अब तो आप समझ ही गये होंगे कि डिंपल गर्ल को मधुर भंडारकर पर गुस्सा क्यों आया? फिलहाल अभी यह पता नहीं चल पाया है कि प्रीति के रियेक्शन पर मधुर की क्या प्रतिक्रिया है लेकिन इतना तय है कि इस समय मधुर के ऊपर प्रीति काफी नाराज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X