..................... Fashion caught in new trauma | 'फैशन' फंसी नए झमेले में - Hindi Filmibeat

फैशन फंसी नए झमेले में

By Staff

Fashion
मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन नये झमेले में फंसती नजर आ रही है। फिल्म में कंगना राणावत ने पूर्व सुपर माडल गीतांजलि नागपाल की भूमिका की है, जिस पर डीसीडब्लू यानि कि दिल्ली कमिशन फार वुमैन को गहरी आपत्ति है।

वे फिल्म को देखना चाहेत हैं और इसके लिये उन्होंने सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष शर्मिला टैगोर से निवेदन कर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

ज्ञात हो कि गीतांजलि एक सुपर माडल थी लेकिन बाद में वह सडक पर एक भिखारिन की तरह जिंदगी गुजारती हुए लोगों को मिली। उसका दांपत्य जीवन भी काफी दुखमय रहा।

कंगना फिल्म में इसी गीतांजलि की भूमिका कर रही है। डीसीडब्लू नहीं चाहता कि फिल्म में गीतांजलि के ऐसे दृश्य हों जिससे उसके जीवन पर गलत प्रभाव पडे।

यही वजह है कि उन्होंने फिल्म के निर्माता यूटीवी को भी नोटिस भेजा है। मजे की बात यह है कि जहां कंगना सगर्व स्वीकार करती है कि उसने फिल्म में गीतांजलि की भूमिका की है, वहीं निर्देशक भंडारकर इसका खंडन करते हैं।

भंडारकर के अनुसार कंगना ने गीतांजलि की भूमिका नही की है। अब अगर भंडारकर की बात गलत निकली तो समझिये कि उन्हें उन्हें गिन गिनकर पडने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X