अदाकारी नही कर सकते है भंडारकर

भंडारकर ने कहा, "फिल्म फैशन में मैं पर्दे पर नजर आया था, जो मुझे पसंद नहीं आया। अब मैं किसी भी फिल्म में पर्दे पर दिखना नहीं चाहता हूं। मैं लोगो से अभिनय करवा सकता हूं लेकिन खुद अभिनय नही कर सकता हूं। ''
उन्होने यह भी बताया कि उन्हें बहुत सारे रियलिटी शो में जज और डांस करने का प्रस्ताव मिला लेकिन उन्होनें मना कर दिया। क्योंकि न तो उन्हें अभिनय आता है और न ही डांस करना आता है।
भंडारकर इन दिनों फिल्म 'जेल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसमें मुग्धा गोडसे और नील नितिन मुकेश मुख्य भूमिकाओं में है।
जेल नील नितिन मुकेश फैशन मधुर भंडारकर मुग्धा गोडसे fashion jail madhur bhandarkar mugdha godse neil nitin mukesh


Click it and Unblock the Notifications