शकाहार ने बनाया माधवन को सुंदर
बॉलीवुड और तमिल फिल्मों के मशहूर अभिनेता माधवन का कहना है कि उनके आकर्षक दिखने का राज शाकाहारी भोजन है।
माधवन (38 वर्ष) ने बताया,"लोगों को मैं इस उम्र में भी आकर्षक दिखता हूं और मैं अपनी इस छवि को बनाए रखना चाहता हूं। यह किसी के लिए भी सबसे बड़ी तारीफ है।"
उन्होंने बताया कि उनके आकर्षक दिखने का राज संतुलित शाकाहारी भोजन है। वर्ष 2006 में उन्हें 'पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल' (पेटा) की ओर से सबसे शाकाहारी आकर्षक पुरुष के सम्मान से नवाजा गया था।
उल्लेखनीय है कि माधवन अब तक ढेरों तमिल फिल्मों में काम करने के साथ ही 'रहना है तेरे दिल में', 'गुरु' और 'मुंबई मेरी जान' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications