माधवन को बेंगलुरू से है खास लगाव

माधवन ने कहा, "हमने बेंगलुरू में 45 दिनों तक शूटिंग की। हमने आमिर खान के साथ शूटिंग की। शूटिंग पूरा होने के बाद हम जब वहां से निकले तो मैं भावुक हो गया था। मुझे बैंगलुरू से खास लगाव है।"
फिल्म 'थ्री इडियट्स' का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा हैं। फिल्म की कहानी चेतन भगत की किताब 'फाइव प्वाइंट्स समवन' पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications